हॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी पॉपुलर वेब सीरीज यूफोरिया (Euphoria) के नए सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं. शो के कुछ बोल्ड सीन्स ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है. कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग खुलकर सपोर्ट में उतर आए हैं. लेकिन इस पूरे विवाद के बीच सबसे ज्यादा चर्चा सिडनी के उस जवाब की हो रही है, जो उन्होंने सिर्फ तीन शब्दों में दिया. अब यही जवाब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पर्दे के पीछे की तस्वीरों ने मचाया शोर
हाल ही में सिडनी स्वीनी ने यूफोरिया के सेट से कुछ पर्दे के पीछे की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में उनके किरदार कैसी हॉवर्ड के कई अलग-अलग लुक देखने को मिले. कहीं वो पप्पी कॉस्ट्यूम में नजर आईं तो कहीं दुल्हन के लिबास में दिखाई दीं. हालांकि एक तस्वीर ऐसी भी थी जिसने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींच लिया. इस बोल्ड फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की, जबकि फैंस ने कहा कि एक्टर का काम हर तरह के किरदार को निभाना होता है.
Sydney Sweeney की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर हुई वायरल
सिर्फ 3 शब्दों में दिया करारा जवाब
तस्वीरों के साथ सिडनी ने एक छोटा सा कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, 'इट्स कॉल्ड... एक्टिंग.' यानी सीधी और साफ बात, ये सिर्फ एक्टिंग है. उनके इस छोटे से जवाब ने सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू कर दी. कई लोगों ने कहा कि सिडनी ने बिना किसी बहस में पड़े अपनी बात बेहद शानदार तरीके से रख दी. वहीं उनके फैंस का कहना है कि इससे बेहतर जवाब शायद हो ही नहीं सकता था.
जब किरदार को समझ लिया जाता है असली जिंदगी
एक इंटरव्यू में सिडनी पहले भी इस मुद्दे पर बात कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी तब होती है जब लोग उनके निभाए किरदार को उनकी असली जिंदगी से जोड़ देते हैं. सिर्फ कुछ सीन्स देखकर लोग उनके बारे में राय बना लेते हैं और उनकी मेहनत को नजरअंदाज कर देते हैं. सिडनी का कहना है कि एक्टर का काम कहानी के हिसाब से अलग-अलग किरदार निभाना होता है. लेकिन कई बार दर्शक स्क्रीन पर दिखने वाली कहानी और असल जिंदगी के बीच का फर्क भूल जाते हैं.
यूफोरिया की टीम के साथ Sydney Sweeney
फैंस बोले- यही है सबसे दमदार जवाब
सिडनी का ये तीन शब्दों वाला जवाब अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी भी एक्टर को उसके किरदार से नहीं, बल्कि उसके काम से जज किया जाना चाहिए. फिलहाल यूफोरिया को लेकर बहस अभी भी जारी है. लेकिन सिडनी स्वीनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हर सवाल का जवाब लंबा-चौड़ा नहीं होता. कभी-कभी सिर्फ तीन शब्द ही इतना असर छोड़ जाते हैं कि पूरी दुनिया उसकी चर्चा करने लगती है.
सिडनी स्वीना यूं बनीं स्टार
उनका पूरा नाम सिडनी बर्निस स्वीनी है और उनका जन्म 12 सितंबर 1997 को अमेरिका के स्पोकेन, वाशिंगटन में हुआ. छोटी उम्र से अभिनय की दीवानगी रखने वाली सिडनी 14 साल की उम्र में लॉस एंजिल्स चली गईं. शुरुआती संघर्ष के बाद उन्हें एवरीथिंग सक्स!, द हैंडमेड्स टेल और शार्प ऑब्जेक्ट्स से पहचान मिली. यूफोरिया में कैसी और द व्हाइट लोटस में ओलिविया की भूमिका ने उन्हें दो एमी नामांकन दिलाए. रोमांटिक कॉमेडी एनीवन बट यू ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. 2025 में द हाउसमेड और बॉक्सर क्रिस्टी मार्टिन की बायोपिक क्रिस्टी में उनकी खूब तारीफ हुई. 28 वर्षीय एक्ट्रेस इन दिनों वेब सीरीज यूफोरिया के लिए जमकर सुर्खियां बटोरी रही हैं.