रवि किशन का कॉफी विद करण में हंगामा, गोरखपुर-स्पेन वाले सवाल पर करण जौहर को काउच पर दबोचा

रवि किशन ने इस बार करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में हंगामा कर दिया. गोरखपुर को स्पेन जैसा बताने वाले बयान पर करण ने रवि किशन से ऐसा सवाल पूछ लिया कि एक्टर उन पर झपट पड़े. अक्षय कुमार को बीच-बचाव करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रवि किशन (Ravi Kishan) ने कॉफी विद करण में करण जौहर (Karan Johar) की कर दी पिटाई
youtube
नई दिल्ली:

करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण में इस बार गॉसिप से ज्यादा हंगामा देखने को मिला. शो में बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन शिरकत कर रहे हैं. लेकिन सेट पर कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं था. गोरखपुर को स्पेन जैसा बताने वाले बयान पर करण जौहर ने रवि किशन (Ravi Kishan) से ऐसा सवाल पूछ लिया कि अभिनेता मजाकिया अंदाज में उन पर झपट पड़े. काउच पर हुई इस नोकझोंक के दौरान अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी हंसी नहीं रोक पाए. शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. 

करण जौहर पर टूट पड़े रवि किशन

वायरल क्लिप में करण जौहर पिंक सूट पहने शो के काउच पर बैठे नजर आते हैं. वहीं रवि किशन पीले-हरे रंग के सूट में दिखाई देते हैं. बातचीत के दौरान करण जौहर गोरखपुर और स्पेन को लेकर रवि किशन के पुराने बयान का जिक्र करते हुए पूछते हैं कि क्या सच में गोरखपुर स्पेन जैसा लगता है? सवाल सुनते ही रवि किशन मजाकिया अंदाज में करण जौहर की तरफ बढ़ते हैं और उन्हें काउच पर पकड़ लेते हैं. दोनों के बीच यह पूरा सीन किसी कॉमेडी स्किट जैसा नजर आता है. करण हंसते हुए बचने की कोशिश करते हैं, जबकि अक्षय कुमार बीच-बचाव करते हुए इसका भरपूर मजा लेते हैं.

क्या था रवि किशन का गोरखपुर-स्पेन वाला बयान?

दरअसल, अगस्त 2026 में गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने शहर के विकास की तारीफ करते हुए भोजपुरी में कहा था कि उन्हें गोरखपुर स्पेन जैसा और स्मार्ट सिटी लगता है. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. रवि किशन के बयान पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे. रवि किशन और अक्षय कुमार वाला कॉफी विद करण एपिसोड 25 नवंबर को शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Breaking News : परिसीमन बिल का विरोध करेगी Congress
Topics mentioned in this article
Ravi Kishan
Koffee With Karan
Karan Johar
Akshay Kumar
Web Series

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं