2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 154 करोड़, अब OTT पर हुई रिलीज

Premada Oorali OTT Release: महज 2 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 154 करोड़ की कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉक्स ऑफिस की सरप्राइज हिट, अब ओटीटी पर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

मनोज कुमार के डायरेक्शन में बनी कन्नड़ रोमांटिक फैमिली ड्रामा 'प्रेमदा ऊराली' 17 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. इससे पहले सिनेमाघरों में इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. इसके साथ ही ये फिल्म 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस सरप्राइज फिल्मों में से एक बन गई. लिमिटेड रिलीज के साथ शुरू हुई यह फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई और कन्नड़ सिनेमा की अब तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई.

रंगायन रघु, श्री राम, रामिका शिवु और तपस्विनी पूनाचा के लीड रोल वाली 'प्रेमदा ऊराली' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म को बहुत कम शो मिले पूरे कर्नाटक में केवल 60 शो के साथ इसकी ओपनिंग हुई. रिलीज से पहले कोई खास चर्चा न होने और लिमिटेड मार्केटिंग के चलते ऐसा लग रहा था कि यह एक छोटी फिल्म साबित होगी, खासकर तब जब उसी दौरान नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' भी रिलीज हुई थी.

हालांकि पहले वीकेंड में ही फिल्म ने जबरदस्त वापसी की. फिल्म को दर्शकों के पॉजिटिव से रिव्यू से खासा फायदा मिला. रविवार तक इसके शो की संख्या 60 से बढ़कर लगभग 450 हो गई. एक स्लो शुरुआत के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में एक बड़ी सफलता बन गई. नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद 'प्रेमदा ऊराली' ने अपनी पकड़ बनाए रखी. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई शिव राजकुमार की फिल्म 'बेल' और उस दौरान आई कई दूसरी फिल्मों के मुकाबले भी इसने अपनी दमदार परफॉर्मेंस जारी रखी. दर्शकों की बढ़ती संख्या के चलते इसे और ज्यादा स्क्रीन और शो मिले जिससे यह लगातार कई हफ्तों तक बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी चलती रही.

सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 'प्रेमदा ऊराली' ने सिनेमाघरों में अपने 26वें दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ते हुए 53 दिनों में दुनिया भर में लगभग 139.32 करोड़ रुपये की कमाई की. इसने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किए जो कि किसी अचीवमेंट से कम नहीं. मनोज कुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म नागन्ना (रंगायन रघु) की कहानी है, जो एक किसान है और अपनी पत्नी की मौत के बाद अपने बेटे संथु (श्री राम) की परवरिश करता है. कहानी में रुक्मिणी (थपस्विनी पूनाचा) के आने के बाद उनके पारिवारिक रिश्तों में आने वाले बदलावों को दिखाया गया है, जबकि वसंत (रामिका शिवु) भी इस कहानी में एक अहम भूमिका निभाती हैं. इस फिल्म में रोमांस, पारिवारिक रिश्ते और गांव की जिंदगी का एक मिक्स देखने को मिलता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुरंग में फंसे 41 मजदूर, 17 दिन चला मौत से मुकाबला, अब वेब सीरीज में दिखेगी पूरी कहानी

सिनेमाघरों में 50 दिनों तक सक्सेसफुली चलने और दुनिया भर में 154 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने के बाद 'प्रेमदा ऊराली' अब अपने अगले पड़ाव पर पहुंच गई है. यह फिल्म 17 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने लगी है इससे इसकी कहानी अब सिनेमाघरों के दर्शकों से आगे बढ़कर और भी लोगों तक पहुंच रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
शिवराज सिंह चौहान बोले- प्रदूषण के नाम पर किसानों को बदनाम न करें
Topics mentioned in this article
Premada Oorali
Premada Oorali Box Office
Amazon Prime
Hindi News
OTT News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं