Panchayat Season 5 BTS Video: विकास और खुशबू की होली का BTS वीडियो वायरल, सीजन 5 में होने वाला है +1

Panchayat Season 5 BTS Video: अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के सीजन 5 का इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच इन दिनों एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. जानें क्या है +1 का कनेक्शन.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Panchayat Season 5 BTS Video: पंचायत सीजन 5 का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
youtube
नई दिल्ली:

Panchayat Season 5 BTS Video: अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के सीजन 5 का इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच इन दिनों एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. सीरीज में विकास और खुशबू की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस के लिए यह वीडियो किसी खास झलक से कम नहीं है. दरअसल, एक्ट्रेस तृप्ति साहू ने होली के सेट से एक मजेदार रील शेयर की है, जिसमें वह चंदन रॉय के साथ रंगों में मस्ती करती नजर आ रही हैं. लेकिन इस वीडियो के कैप्शन में लिखे '+1' ने फैंस के बीच नई अटकलें शुरू कर दी हैं.

तृप्ति साहू ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "विकास, खुशबू +1 की होली." वीडियो में विकास और खुशबू की होली की मस्ती दिखाई देती है. रंग, पिचकारी और सेट पर कलाकारों की मस्ती से भरा यह वीडियो देखते ही देखते दर्शकों का ध्यान खींचने लगा. फैंस अब कैप्शन में लिखे +1 का मतलब जानने की कोशिश कर रहे हैं और इसे खुशखू की कहानी से जोड़कर देख रहे हैं.

खुशबू की जिंदगी में आने वाला है नया मेहमान

रील के कैप्शन में +1 लिखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ दर्शकों का मानना है कि यह खुशबू की प्रेग्नेंसी की ओर इशारा हो सकता है, जबकि कुछ इसे सिर्फ होली के मौके पर किया गया मजाकिया कैप्शन बता रहे हैं. पिछले सीजन में खुशबू के गर्भवती होने की कहानी दिखाई गई थी, ऐसे में नए सीजन में विकास और खुशबू की जिंदगी में क्या बदलाव आएंगे, इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.

Advertisement

'रंग डाली रे' गाना

इस BTS वीडियो में पंचायत सीजन 5 के नए होली गाने 'रंग डाली रे' का इस्तेमाल किया गया है. इस गाने को उदित नारायण और दीपाली साठे ने आवाज दी है. संगीत अनुराग सैकिया ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल जूनो ने लिखे हैं. गाने में फुलेरा के ग्रामीण होली के रंगों में सराबोर दिखाई देते हैं. 

Advertisement

पंचायत सीजन 5 में बदलेगा फुलेरा का माहौल

पंचायत का पांचवां सीजन 3 दिसंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है. ट्रेलर में फुलेरा की राजनीति में आए बदलावों की झलक दिखाई गई है. क्रांति देवी प्रधान बन चुकी हैं और बनराकस प्रधानपति की भूमिका में नजर आएंगे. ऐसे में सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी के सामने नई चुनौतियां होंगी. उनके एमबीए के सपने, गांव के अधूरे काम और बदलते राजनीतिक समीकरण कहानी को आगे बढ़ाएंगे. टीवीएफ की इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैजल मलिक, संविका और अन्य कलाकार अपने चर्चित किरदारों में लौट रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
Delimitation Bill: सरकार के पास पर्याप्त नंबर? बिल रोकने के लिए INDIA गठबंधन की पूरी ताकत!
Topics mentioned in this article
Panchayat Season 5
Panchayat
Panchayat Season 5 Trailer
Panchayat Season 5 Song
Web Series

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं