Netflix पर फिर दिखेगा पावर, धोखे और राजनीति का ट्रिपल डोज, जानें कब स्ट्रीम होगा The Diplomat Season 4

नेटफ्लिक्स का सुपरहिट पॉलिटिकल ड्रामा 'द डिप्लोमैट 4 वापसी के लिए तैयार है. इस नए सीजन में केरी रसेल अपने पति के राजनीतिक रसूख और अंतरराष्ट्रीय साजिशों से एक बार फिर लोहा लेती नजर आएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
The Diplomat season 4
IMDB

The Diplomat Season 4 Realease Date out: रिश्तों में जब राजनीति घर करने लगे तो उनकी बुनियाद कमजोर पड़ने सगती है. और रिश्ता दरकने लगता है. लेकिन जब यह रिश्ता और भी टकराहट भरा तब बनने लगता है जब दोनों के अहम सामने आने लगते है. इसी को लेकर द डिप्लोमैट The Diplomat) की कहानी है, जिसके पहले, दूसरे और तीसरे सीजन में राजनीति और रिश्तों का ड्रामा भरपूर देखने को मिलता है, लेकिन अगर आप सोच रहे थे कि पिछले सीजन के साथ आगर यह रोमांच खत्म हो गया तो आप बिल्कुल गलत है. मेकर्स ने लेकर इसका अपडेट जारी किया है. जिसके बाद दर्शक फिर से एक केरी रसेल की धाकड़ एक्टिंग और हैल वाइलर की डिप्लोमेसी देखने को मिलेगी.

15 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स रिलीज होगी THE DIPLOMAT Season 4 

नेटफ्लिक्स का यह चर्चित शो अपनी सस्पेंस से भरपूर कहानी और पावर-पैक परफॉर्मेंस के दम पर दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत चुका है. तीन सीजन को दर्शकों का मिला बेपनाह प्यार एक बार फिर से वापस अपने चौथे सीजन के साथ लौट रहा है.  जिसमें  सस्पेंस से भरपूर कहानी और पावर-पैक परफॉर्मेंस के दम कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा.  इसे लेकर नेटफिलिक्स ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें लिखा है Keri Russell stars in THE DIPLOMAT. Season 4 premieres October 15.

The Diplomat Season 4 का ट्रेलर

पति के रसूख से फिर होगा सीधा मुकाबला

शो के नए सीजन 4 में सबसे बड़ा ट्विस्ट केट वाइलर और उनके ऑन-स्क्रीन पति हैल वाइलर (रूफस सेवेल) के बीच का हाई-वोल्टेज ड्रामा होने वाला है. पिछली सीजन तीन में  यूके की वाइस प्रेसिडेंट का पद पति हैल को मिलने के बाद रिश्ते को राजनीति की वजह से बचाने के लिए एक मौका देती है. लेकिन आकिरी एपिसोड में प्रेसिडेट और अपने पति की मिली भगत के शक को लेकर  शॉक्ड होती है. क्योंकि केट जानती है उसके पति हैल की राजनीतिक प्रभाव और महत्वकांक्षाएं बेहद बड़ी है. वह सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. 

Advertisement

क्या देखना चाहिए इस सीजन में

The diplomat Season 4 के इस सीजन में यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि क्या केट अपने पति के रसूख और पर्दे के पीछे चलने वाली गंदी राजनीति को मात दे पाएंगी, या फिर खुद उस भंवर में उलझ कर रह जाएंगी?

The Diplomat की स्टारकास्ट

नेटफ्लिक्स की हिट पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज 'द डिप्लोमैट' में केरी रसेल ने अमेरिकी राजदूत केट वाइलर और रूफ़स सीवेल ने उनके पति हैल की भूमिका निभाई है. इनके अलावा मुख्य कलाकारों में डेविड ग्यासी, अली आन, रोरी किनियर, एटो एसांडो और एलिसन जैनी भी शामिल हैं.

Advertisement

आपके लिए और भी

बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी विजय की 'जन नायकन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
 

Featured Video Of The Day
संगठन के बाद अब मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी! जानें, किस-किस को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी
Topics mentioned in this article
Keri Russell
The Diplomat Netflix
Netflix
OTT
Hollywood