ब्रेकफास्ट किंग के नाम से मशहूर ब्रेकिंग बैड एक्टर का निधन, 5 सीजन, 62 एपिसोड वाली वेब सीरीज IMDb 9.5 रेटिंग के साथ दुनियाभर में नंबर वन

ब्रेकफास्ट किंग के नाम से मशहूर ब्रेकिंग बैड फेम एक्टर आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. ब्रेकिंग बैड सीरीज IMDb की 9.5 रेटिंग के साथ दुनियाभर में नंबर वन सीरीज के तौर पर गिनी जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ब्रेकिंग बैड के ब्रेकफास्ट किंग के नाम से मशहूर एक्टर आरजे का निधन
Social Media
नई दिल्ली:

ओटीटी की दुनिया की मशहूर क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ब्रेकिंग बैड (Breaking Bad) में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाकर दुनिया भर में पहचान बनाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे (RJ Mitte) का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके प्रतिनिधियों ने सोमवार, 12 अक्तूबर 2026 को उनके निधन की पुष्टि की. हालांकि, शुरुआती बयान में उनकी मौत की वजह नहीं बताई गई. एक्टर की निधन की खबर से उनके फैन्स और फिल्म-टीवी जगत में शोक की लहर है. मिट्टे एक्टिंग के साथ ही दिव्यांग लोगों के अधिकारों और मनोरंजन जगत में उनके बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए भी काम करते थे. उन्हें ब्रेकफास्ट किंग के निकनेम से जाना जाता था. ब्रेकिंग बैड के सारे एपिसोड को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. 

ब्रेकिंग बैड के पांचों सीजन में निभाया था अहम किरदार

आरजे मिट्टे को सबसे ज्यादा लोकप्रियता नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा सीरीज ब्रेकिंग बैड से मिली. विंस गिलिगन की बनाई इस सीरीज का प्रसारण 2008 से 2013 तक हुआ था. इसके 5 सीजन आए और कहानी ने ड्रग्स की दुनिया में उतरने वाले केमिस्ट्री टीचर वॉल्टर व्हाइट की जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया. सीरीज में ब्रायन क्रैंस्टन ने वॉल्टर व्हाइट और एना गन ने उनकी पत्नी स्काइलर व्हाइट का किरदार निभाया था. आरजे मिट्टे उनके बेटे वॉल्टर व्हाइट जूनियर के रोल में दिखे.

आरजे मिट्टे ने सीरीज के सभी 5 सीजन में काम किया और कुल 62 एपिसोड में से 56 एपिसोड में दिखाई दिए. उनका किरदार कहानी के भावनात्मक पहलुओं का अहम हिस्सा था. एक तरफ वॉल्टर व्हाइट अपराध की दुनिया में आगे बढ़ता जाता है, वहीं उसका बेटा अपने परिवार में हो रहे बदलावों को समझने की कोशिश करता है. इस किरदार के जरिए मिट्टे ने दर्शकों के साथ खास जुड़ाव बनाया.

Advertisement

बता दें कि आरजे मिट्टे को 'ब्रेकफास्ट किंग' के निकनेम से भी जाना जाता है क्योंकि पूरी सीरीज में वह ब्रेकफास्ट खाते या उसके बारे में बात करते नजर आए थे.

असल जिंदगी से जुड़ा था किरदार

आरजे मिट्टे खुद भी सेरेब्रल पाल्सी के साथ जीवन जी रहे थे. उनके इसी व्यक्तिगत अनुभव ने वॉल्टर व्हाइट जूनियर के किरदार को प्रामाणिकता दी. मिट्टे ने अपनी पहचान का इस्तेमाल दिव्यांग लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में मौजूद रूढ़ियों को चुनौती देने के लिए किया. उनके प्रतिनिधि शॉन रेली की ओर से जारी बयान में उन्हें एक प्यार एक्टर, परोपकारी और दिव्यांग अधिकारों के लिए समर्पित कार्यकर्ता बताया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां
Topics mentioned in this article
RJ Mitte
Breaking Bad
Hindi News
Entertainment
Trending