भारत ही नहीं, 15 देशों में नेटफ्लिक्स की इस क्राइम ड्रामा का जलवा, OTT पर हीरो नहीं दो हीरोइनों का धमाल

नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज का भारत ही नहीं बल्कि 15 देशो में जलवा है. दिलचस्प यह है कि इस वेब सीरीज किसी हीरो का नहीं बल्कि दो हीरोइनों का भौकाल है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
15 देशों में छाई कीर्ति-राधिका की वेब सीरीज, हीरोइनों का भौकाल
youtube
नई दिल्ली:

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे अभिनीत धर्मराज शेट्टी की क्राइम ड्रामा सीरीज एक काल्पनिक दुनिया की कहानी है, जहां बहनो का रिश्ता , महत्वाकांक्षा और विरासत में मिली सत्ता की अपनी अहमियत है. वायआरएफ एंटरटेनमेंट की कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की वेब सीरीज अक्का नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में 15 देशों में जगह बनाने में सफल रही है. इस उपलब्धि के साथ राइटर-डायरेक्टर धर्मराज शेट्टी की उस कहानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जो एक ताकतवर बहनापे और उसकी सत्ता को चुनौती देने वाली एक बाहरी शख्सियत के इर्द-गिर्द बुनी गई है.

1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज पेरनुरु नाम की काल्पनिक दुनिया से रू-ब-रू कराती है, जहां अपने रीति-रिवाज, पारिवारिक रिश्ते और सत्ता के अलग-अलग ढांचे हैं. कीर्ति ने इसमें भवानी का किरदार निभाया है, जिसकी सत्ता को राधिका के किरदार रुद्रा के आने से चुनौती मिलती है. इन दोनों के बीच का टकराव एक ऐसे क्राइम ड्रामा की नींव रखता है, जिसमें निजी रिश्ते और एक-दूसरे से टकराती महत्वाकांक्षाएं आपस में गहराई से जुड़ी हुई हैं. बता दें कि नेटफ्लिक्स टॉप 10 शो की लिस्ट में ये सीरीज भारत में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. 

मैंगलोर की परंपराओं से पेरनुरु की काल्पनिक दुनिया तक

धर्मराज शेट्टी के लिए इस कहानी की शुरुआत एक ऐसी दुनिया रचने के विचार से हुई, जिसके अपने नियम हों. मैंगलोर में उनके बचपन और दक्षिण-पश्चिम भारत की मातृवंशीय परंपराओं पर की गई रिसर्च ने पेरनुरु की दुनिया को आकार देने में मदद की. वहीं, उनकी मां और परिवार के बड़े सदस्यों के साथ हुई बातचीत ने इस दुनिया की बारीकियों को समझने में अहम भूमिका निभाई. 1980 के दशक की पृष्ठभूमि ने टीम को आर्किटेक्चर, कपड़ों और गहनों के जरिए उस दौर की एक अलग विजुअल दुनिया रचने का अवसर दिया.

प्रोडक्शन डिजाइन और कॉस्ट्यूम को एक साथ तैयार किया गया, वहीं एक्शन टीम ने अलग-अलग कबीले के इतिहास और कौशल के आधार पर उनकी लड़ने की शैलियां तैयार कीं. इसका मकसद पेरनुरु को एक अलग पहचान देना था, साथ ही ड्रामा को वहां के लोगों और उनकी जिंदगी से जोड़े रखना भी था.

Advertisement

दो अलग किरदार, दो अलग अंदाज

भवानी के किरदार के लिए ऐसे कलाकार की जरूरत थी, जो एक शासक के संयम और एक गैंगस्टर की ताकत, दोनों को पर्दे पर उतार सके. कीर्ति की अदाकारी में इस किरदार की नरम भावनाओं और टकराव का सामना करने की क्षमता, दोनों का मेल देखने को मिलता है. 

वहीं, रुद्रा का किरदार एक अलग तरह की मौजूदगी की मांग करता था. वह ऐसी शख्सियत है, जो पेरनुरु की स्थापित व्यवस्था से अलग नजर आती है और उसे चुनौती देने का दम रखती है. राधिका इस किरदार में वही विरोधाभास और अलग ऊर्जा लेकर आती हैं. वहीं, तन्वी आजमी ने मुत्तक्का के किरदार में एक और दमदार शख्सियत को इस कलाकारों की टोली का हिस्सा बनाया है.

Advertisement

हालांकि इस सीरीज की पृष्ठभूमि दक्षिण भारतीय प्रभावों से प्रेरित है, लेकिन शेट्टी ने इसे मुख्य रूप से हिंदी में बनाने का फैसला किया, ताकि यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके. उनका पूरा ध्यान इस बात पर रहा कि किरदार जिस दुनिया में रहते हैं, उसी के भीतर वे विश्वसनीय और वास्तविक महसूस हों.

फिल्म बनी वेब सीरीज

'अक्का; की शुरुआत एक फिल्म की स्क्रिप्ट के रूप में हुई थी. लेकिन जैसे-जैसे शेट्टी ने इसके किरदारों और उनके आपसी रिश्तों को विकसित किया, उन्हें एहसास हुआ कि इस कहानी को एक सीरीज़ के रूप में ज्यादा विस्तार देने की जरूरत है, वायआरएफ के समर्थन ने उन्हें इस बड़े विजन को साकार करने का मौका दिया. शेट्टी ने आदित्य चोपड़ा के भरोसे को अपनी आवाज और रचनात्मक पहचान तलाशने में मददगार बताया है. साथ ही, प्रोडक्शन का विशाल स्तर और बारीकियों पर दिया गया ध्यान भी वायआरएफ को अपना पार्टनर चुनने की अहम वजह रहा.

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही 'अक्का; अपनी काल्पनिक दुनिया, शानदार कलाकारों और महिलाओं के नेतृत्व वाले संघर्ष के साथ अलग-अलग देशों के दर्शकों तक पहुंच रही है. 15 देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में इसकी मौजूदगी इस सीरीज के सफर में एक नई उपलब्धि है.

Featured Video Of The Day
सोनिया गांधी की किताब का आज विमोचन, अखिलेश समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता रहेंगे मौजूद
Topics mentioned in this article
Akka
Netflix
Netflix Top 10
Web Series
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं