4600 करोड़, 23 सुपरहीरो वाली फिल्म से पहले आई वो वेब सीरीज जिसे देखना बेहद जरूरी, मिलेंगे कई सवालों के जवाब

4600 करोड़ की फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से पहले देख लें ये वेब सीरीज, 23 सुपरहीरो वाली फिल्म से पहले मार्वल ने खोले कई राज. जानें विजन, अल्ट्रॉन और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स से जुड़ी कहानी और सीरीज के पूरे डिटेल्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
4600 करोड़ बजट, 23 सुपरहीरो वाली इस फिल्म को देखने से पहले इस वेब सीरीज को जरूर देखें
youtube
नई दिल्ली:

4600 करोड़ बजट और 23 सुपरहीरो वाली मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का इंतजार दुनिया भर के सुपरहीरो फैंस को है. फिल्म एडवांस बुकिंग की पहली झांकी में अपना दम दिखा चुकी है. माना जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड मे ंही दुनियाभर में एक अरब डॉलर का कलेक्शन कर सकती है. इस एक्शन फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के किरदार में नजर आएंगे. लेकिन इस मेगा क्रॉसओवर से पहले मार्वल की एक वेब सीरीज चर्चा में है, जिसका नाम है 'विजनक्वेस्ट'. अगर आप मार्वल की कहानियों और उनके किरदारों के आपसी कनेक्शन को करीब से समझना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए खास हो सकती है. फिर 'एवेंजर्स डूम्सडे' की कहानी से इसका भी रिश्ता बताया जा रहा है.

क्या है विजनक्वेस्ट की कहानी?

मार्वल टेलीविजन की ‘विजनक्वेस्ट' में पॉल बेटनी एक बार फिर विजन के किरदार में लौटे हैं. यह सीरज वांडाविजन (2021) और अगाथा ऑल अलॉन्ग (2024) के बाद इस कहानी को आगे बढ़ाती है. डिज्नी के मुताबिक, सीरीज की शुरुआत 13 अक्तूबर 2026 को अमेरिका में हुई और इसके पहले दो एपिसोड एक साथ रिलीज किए गए.

कहानी में विजन अपने बीते हुए कल, यादों और अपनी पहचान को समझने की कोशिश करता है. दोबारा सक्रिय हुआ व्हाइट विजन अपनी जिंदगी का मकसद तलाश रहा है. इस सफर में उसके सामने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई सवाल आते हैं. उसके प्रोग्राम में मौजूद J.A.R.V.I.S., F.R.I.D.A.Y. और E.D.I.T.H. जैसे एआई किरदार भी कहानी का हिस्सा हैं.

'एवेंजर्स: डूम्सडे' से कनेक्शन?

'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में मार्वल के कई लोकप्रिय किरदार एक साथ दिखाई देंगे. इनमें क्रिस हेम्सवर्थ, एंथनी मैकी, पेड्रो पास्कल, फ्लोरेंस प्यू और रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे सितारे शामिल हैं. डाउनी जूनियर इस बार आयरन मैन नहीं, बल्कि डॉक्टर डूम की भूमिका निभा रहे हैं. बताया जाता है कि फिल्म का प्रोडक्शन बजट लगभग 4600 करोड़ रुपये है और इसमें 23 से ज्यादा सुपरहीरो हैं.

'विजनक्वेस्ट' को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि यह विजन, अल्ट्रॉन और वांडा मैक्सिमॉफ के परिवार से जुड़े अधूरे सवालों को आगे बढ़ाती है. सीरीज में थॉमस शेफर्ड नाम का एक रहस्यमय किशोर भी है, जिसका संबंध विजन के परिवार से जुड़ता है. मार्वल ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि ‘विजनक्वेस्ट' की कहानी सीधे 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से जुड़ती है या फिल्म में विजन दिखाई देंगे. इसलिए इसे फिल्म से पहले देखना कहानी की बैकग्राउंड समझने के लिहाज से जरूरी है.

कहां देखें और कितने एपिसोड?

विजनक्वेस्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है. इसके 8 एपिसोड हैं. इसके पहले दो एपिसोड 13 अक्तूबर को रिलीज हुए और इसका फिनाले 10 नवंबर 2026 को होगा. अगर आपने वांडाविजन और अगाथा ऑल अलॉन्ग देखी हैं, तो विजनक्वेस्ट मार्वल की इस कहानी को समझने का अगला पड़ाव है. और अगर आपका अगला पड़ाव ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' है, तो विजन की इस नई कहानी पर नजर रखना फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चोर बागान पंडाल सील, BNS 163 लागू- कोलकाता पुलिस ने पूरा इलाका कॉर्डन ऑफ किया, देखिए- आज कैसे हैं हालात
Topics mentioned in this article
Avengers Doomsday
JioHotstar
Hindi News
Hollywood News
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं