यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की कतर और UAE के दौरे के बाद जॉर्डन पहुंचे। यहां उन्होंने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से महत्वपूर्ण मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, ईरान के ड्रोन-मिसाइल हमलों और सुरक्षा साझेदारी पर चर्चा की। ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के अनुभव से ड्रोन सुरक्षा पर सहयोग का प्रस्ताव रखा।