अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान एक बड़े परमाणु समझौते के करीब हैं। ट्रंप का कहना है कि इस डील से अमेरिका को मुफ्त तेल मिलेगा और होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर यह समझौता पाकिस्तान में होता है, तो वह वहां का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, ईरान की सरकारी मीडिया ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए ट्रंप का मजाक उड़ाया है। इस वीडियो में जानिए क्या वाकई कोई शांति समझौता होने वाला है या यह सिर्फ कूटनीतिक बयानबाजी है।