Why Suvendu Adhikari unmarried: कुंवारे क्यों रह गए बंगाल के नए CM सुभेंदु? कहानी हैरान कर देगी

Suvendu Adhikari personal life: पश्चिम बंगाल के संभावित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कहानी बेहद दिलचस्प है. एक राजनीतिक परिवार में जन्मे शुभेंदु ने छात्र राजनीति से शुरुआत कर पंचायत से लेकर संसद तक लंबा सफर तय किया है.
उन्होंने निजी जीवन में अविवाहित रहने का फैसला देशसेवा से प्रेरित होकर लिया. नंदीग्राम आंदोलन से मिली पहचान ने उन्हें बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा बनाया.
टीएमसी छोड़ बीजेपी में आने के बाद उन्होंने ममता बनर्जी को चुनाव में हराकर सुर्खियां बटोरीं. सादगी भरी जिंदगी जीने वाले शुभेंदु की संपत्ति भी काफी कम बताई जाती है, जो उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है.