एनडीए का कुनबा बढ़ा कर बीजेपी विपक्षी दलों को क्या संदेश दे रही है?

  • 2:08
  • प्रकाशित: जुलाई 17, 2023
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि पिछले नौ सालों में एनडीए का ग्राफ बढ़ा है. साथ ही उन्होंने बताया कि एनडीए की मंगलवार को होने वाली बैठक में 38 सहयोगी दल शामिल होंगे. इसकी पुष्टि हो चुकी है. उन्‍होंने कहा कि विकास का एजेंडा बढ़ाने के लिए लोगों की चाहत बढ़ी है और उसी के कारण एनडीए का विस्‍तार हुआ है. साथ ही नड्डा विपक्षी दलों की बेंगलुरु मीटिंग को लेकर भी बरसे और उन्‍होंने विपक्षी पार्टियों के गठबंधन को भानुमति का कुनबा बताया है.  

संबंधित वीडियो