पहलगाम हमले के एक साल बाद क्या बदल गया है? NDTV इंडिया के एसोसिएट एडिटर मुकेश सिंह सेंगर ने उन पर्यटकों से खास बातचीत की, जो आज ही के दिन पहलगाम की वादियों में घूमने पहुंचे हैं। पर्यटकों का कहना है कि जहां एक तरफ कुदरत की खूबसूरती दिल जीत रही है, वहीं पिछले साल खोए हुए साथियों का गम आज भी ताजा है। देखिए, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अब वहां कैसा महसूस कर रहे हैं सैलानी और क्या कहती है ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट।