Bengal repolling news: बंगाल चुनाव पर आई सबसे बड़ी खबर, फिर होगा इन बूथों पर मतदान

West Bengal repolling news: पश्चिम बंगाल से चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर दोबारा मतदान यानी रिपोलिंग का आदेश दिया है. इनमें मुरहट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथ शामिल हैं. इसका मतलब है कि पोलिंग के दौरान वहां गड़बड़ी की आशंका पाई गई है.  इसी बीच स्ट्रांग रूम को लेकर सियासत तेज हो गई है. टीएमसी ने अंदर लोगों के मौजूद होने पर सवाल उठाए, तो बीजेपी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया. रिपोलिंग के बाद अब 4 मई को नतीजे आएंगे, लेकिन उससे पहले बंगाल की राजनीति में आरोप‑प्रत्यारोप और तनाव साफ नजर आ रहा है.