आधी रात दिल्ली-NCR में तूफान! गिरे पेड़, थम गई फ्लाइट्स

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में देर रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. तेज आंधी-तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश ने लोगों को 45 डिग्री वाली भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है. हालांकि, इस तूफानी बारिश ने कई मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं. कई किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, वहीं बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर पड़ा है. आंधी-तूफान के कारण दिल्ली से रायपुर उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट को बीच रास्ते से ही नागपुर के लिए डायवर्ट करना पड़ा. खास बात यह है कि इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद थे.

देर शाम से ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट बजने लगे थे, जो आधी रात सच साबित हुए. मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है. तूफानी बारिश और फ्लाइट डायवर्जन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट. 

संबंधित वीडियो