मैथिली ठाकुर ने विधानसभा वाली स्पीच वायरल- लालू की तुलना धृतराष्ट्र से, तेजस्वी को बताया दुर्योधन

  • 9:21
  • प्रकाशित: फ़रवरी 20, 2026

बिहार विधानसभा में बीजेपी की सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर की स्पीच वायरल हो रही है. मैथिली ने बताया कि लालू यादव के जंगलराज में बिहार कैसा था. उन्होंने लालू के राज की तुलना नीतीश के सुशासन से करते हुए कहा कि 2005 में नवोदय हुआ था. मैथिली ठाकुर ने अपने वक्तव्य में लालू यादव की तुलना धृतराष्ट्र से और तेजस्वी की तुलना दुर्योधन से कर दी है.  उन्होंने कहा कि महाभारत के धृतराष्ट्र का हस्तिनापुर याद आता है# क्योंकि उन्हें हस्तिनापुर की चिंता नहीं बल्कि दुर्योधन की चिंता लगी रहती थी.