इस बार आम चुनाव में देश के सामने प्रधानमंत्री पद के कई उम्मीदवार है। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के अलावा, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, जयललिता, मुलायम, मायावती और नीतीश सब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर देखें जा रहे हैं। इनमें से कोई खुद का नाम लेता है, तो कोई दूसरे का और दूसरा तीसरे का नाम लेता है। अण्णा कहते हैं ममता, ममता कहती हैं जया। तो ऐसे में सवाल यह कि आखिर देश का नेता कैसा हो? एक चर्चा...