Tamilnadu Assembly Election Results: तमिलनाडु में मतगणना के बीच DMK मुख्यालय से सामने आईं ये तस्वीरें चर्चा का विषय बन गईं. सुबह‑सुबह पार्टी ऑफिस से बैनर, पोस्टर और उपकरण हटाए जाते देख सवाल उठने लगे कि क्या शुरुआती रुझानों का असर है. क्या DMK ने इतनी जल्दी हार मान ली? हालांकि DMK से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि इसका चुनावी रुझानों से कोई लेना‑देना नहीं है. उनका कहना है कि पार्टी जीत‑हार से घबराने वाली नहीं है और यह सिर्फ एक सामान्य प्रक्रिया है. नेताओं ने दावा किया कि अंतिम नतीजों के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी. DMK कार्यकर्ताओं का भरोसा अभी भी कायम है और पार्टी नेतृत्व ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है. क्या ये सिर्फ संयोग है या इसके पीछे कोई संकेत—इसका जवाब नतीजों के साथ सामने आएगा.