Vedanta Power Plant Explosion: छत्तीसगढ़ के सिंगतराई में 14 अप्रैल को हुआ विस्फोट अब एक सवाल बनकर खड़ा है. क्या यह हादसा था या टल सकने वाली त्रासदी? वेदांता लिमिटेड के थर्मल पावर प्लांट में हुए इस ब्लास्ट ने 21 मजदूरों की जान ले ली और कई परिवारों को हमेशा के लिए तोड़ दिया. लेकिन शुरुआती जांच और तकनीकी रिपोर्ट्स जो कहानी बता रही हैं, वह सिर्फ मशीन फेल होने की नहीं, बल्कि लगातार मिलती चेतावनियों को नजरअंदाज करने, खराब सिस्टम के बावजूद प्रोडक्शन बढ़ाने और सेफ्टी प्रोटोकॉल की अनदेखी की है.