छत्तीसगढ़ के सख्ती में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच चल रही है. अब इस मामले में एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत 29 अप्रैल को उच्च स्तरीय जांच टीम हादसे को लेकर सुनवाई करेगी. बिलासपुर संभाग आयुक्त के कार्यालय में होने वाली इस सुनवाई में आम नागरिक भी शामिल होकर टीम को घटना से जुड़े सबूत सौंप सकते हैं.