मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बड़ा दांव खेला है. जिनपिंग ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ बैठक में 4-सूत्रीय शांति प्लान पेश किया है, जिसमें संप्रभुता और विकास की बात कही गई है. दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज की नाकाबंदी की धमकी देते हुए अपने सबसे घातक युद्धपोत तैनात कर दिए हैं. इस वीडियो में जानिए कैसे चीन और अमेरिका के बीच मिडिल ईस्ट का रणक्षेत्र बदल रहा है और भारत के लिए इसमें क्या खास है.