US-ईरान के बीच शांति समझौता, दोनों देशों ने MoU पर किया दस्तखत | Trump अमेरिका-ईरान की जंग खत्म होने पर आधिकारिक रूप से मुहर लग गई है. आखिकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते पर दस्तखत कर दिए. फ्रांस में चल रहा G-7 शिखर सम्मेलन उस पल का गवाह बना, जब ट्रंप ने वर्साय के महल में ईरान समझौते पर हस्ताक्षर किए. ट्रंप ने इस समझौते पर उस डिनर के दौरान साइन किए जिसकी मेजबानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ऐतिहासिक महल के अंदर की थी. यह पल अमेरिका और ईरान के बीच टकराव को खत्म करने की दिशा में महीनों तक चली बातचीत के बाद एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि साबित हुआ.