ईरान और अमेरिका के बीच आज जंग खत्म करने और होर्मुज पर एक बीच का रास्ता निकालने के लिए बीतचीत होने जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, "मैं लोगों की जान बचाना चाहता हूं, लेना नहीं. इसलिए मैं ईरान के साथ डील के लिए तैयार हुआ हूं. देखते हैं इस बार क्या होता है.' भीषण हमलों के बाद एक बार फिर अमेरिका बातचीत की मेज पर आने को तैयार है. ट्रंप ने कहा कि पड़ोसी देशों यूएई, कतर और सऊदी अरब ने उनसे हमला न करने की दरख्वास्त की थी, जिसे उन्होंने मान लिया. उन्होंने कहा, 'मैं खून-खराबा नहीं चाहता. बातचीत कल दोपहर से शुरू होगी. अगर वे तैयार हैं, तो हम किसी भी समय आगे बढ़ सकते हैं.'