मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से बारूदी आग भड़क उठी है. अमेरिका और ईरान के बीच सीधी जंग शुरू हो गई है. अमेरिकी हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप और बंदर अब्बास समेत कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की है. वहीं, ईरान ने भी झुकने से इनकार करते हुए जबरदस्त पलटवार किया है और 18 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. दोनों देशों की तरफ से जोरदार बयानबाजी का दौर भी जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है, तो वहीं ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह की धमकियों के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेगा.