खत्म होगी अमेरिका-ईरान की जंग! ट्रंप ने किया शांति समझौते का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंग समाप्ति का ऐलान करते हुए लिखा कि ईरान के साथ समझौता पूरी तरह हो गया है. सभी को बधाई हो. उन्होंने आगे लिखा है कि अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलेगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा वहां अमेरिकी नौसेना की घेरेबंदी भी खत्म होगी. इस डील पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में मुहर लगेगी और ईरान की तरफ से भी इसका ऐलान कर दिया गया है. इस समझौते पर मुहर लगने के बाद दोनों देशों के बीच 60 दिनों का युद्धविराम (सीजफायर) शुरू हो जाएगा और दोनों में न्यूक्लियर समझौते के लिए बातचीत होगी.

संबंधित वीडियो