उद्योगपति और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी को अमेरिकी कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अमेरिकी न्याय विभाग (Department of Justice DOJ) की याचिका को स्वीकार करते हुए गौतम अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आपराधिक आरोपों को खारिज कर दिया है. यूएस डिस्ट्रिक्ट जज निकोलस गराउफिस (Nicholas Garaufis) ने न्याय विभाग की ओर से आपराधिक मामला वापस लेने की अर्जी को मंजूरी दे दी. इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वे न्यायपालिका की प्रक्रिया का पूरा सम्मान करते हुए इस फैसले का विनम्रतापूर्वक स्वागत करते हैं. उन्होंने लिखा कि वह अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं. उन्हें कानून में अटूट विश्वास है. उन सभी लोगों के प्रति मैं हार्दिक कृतज्ञ हूं, जिन्होंने हम पर अपना विश्वास बनाए रखा.