मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है और यह पूरा क्षेत्र 'बदलापुर' बन चुका है. अमेरिका ने ईरान पर होर्मुज के पास उसके अपाची हेलीकॉप्टर को गिराने का आरोप लगाकर हमला कर दिया है. जवाब में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने भी दावा किया है कि उसने क्षेत्र में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है.