US Air Emergency : 9/11 के बाद पहली बार ठप हुई अमेरिका में हवाई सेवाएं, आखिर क्यों रुकी उड़ानें?

  • 4:35
  • प्रकाशित: नवम्बर 14, 2026

अमेरिका में हवाई यात्रियों के लिए करीब चार घंटे मुश्किल भरे रहे. कम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देशभर में उड़ानों पर रोक लगा दी थी. लेकिन अब ग्राउंड स्टॉप हटा लिया गया है. सिरियम के आंकड़ों के अनुसार 827 उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि 15 लाख से अधिक यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित रहीं. वहीं व्हाइट हाउस में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक किसी साइबर हमले के संकेत नहीं मिले हैं. 9/11 के बाद दूसरी बार अमेरिका में ऐसा हुआ 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद यह दूसरा बड़ा मौका माना जा रहा है जब पूरे देश का विमान संचालन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ. अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन ने कहा कि देशभर के हवाई अड्डों पर लागू किए गए ग्राउंड स्टॉप के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कोई खतरा होने के संकेत नहीं मिले हैं. मुलिन ने व्हाइट हाउस के बाहर कहा, 'यह स्थिति 9/11 जैसी नहीं है.' उन्होंने सभी यात्रियों और उनके परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी उड़ानों का पूरा हिसाब रखा गया है और यात्री सुरक्षित हैं. उन्होंने आगे कहा कि सभी उड़ानों की निगरानी की जा रही है और सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है. #usflightdisruption #ndtvindia #faa #news #americaflights #flightdisruption #airportnews #donaldtrump #aviationnews #flightdelay #airtrafficcontrol #usnews #internationalnews $MetaTags$1#TV Clips3#Aayushi Negi4#Shadab Iqubal Arfi$MetaTags$