UPI पर्सन 2 पर्सन फ्री, कस्टमर को कोई चार्ज नहीं, 2000 तक मर्चेंट भी फ्री!

  • 10:41
  • प्रकाशित: सितम्बर 16, 2026

UPI पर चार्ज लगेगा या नहीं, इस कन्फ्यूजन को सरकार ने खत्म कर दिया है और पूरा ब्यौरा जारी किया है, लेकिन इस पर सियासत गर्म हो गई है. सरकार vs विपक्ष आमने-सामने है. सबसे पहले दुकानदारों का सवाल- क्या QR कोड स्कैनर या पेमेंट की आवाज वाला साउंड बॉक्स बदलना होगा? NPCI ने साफ किया है किसी बदलाव की जरूरत नहीं है. UPI दुनिया का सबसे बड़ा रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, 55 करोड़ यूजर यानी 10 में से 4 लोग UPI करते हैं, 11 देश भारत का UPI एक्सेप्ट करते हैं, अगस्त 2026 में 299.8 लाख करोड़ की पेमेंट हुई.