UP Smart Meter Protest: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है. आगरा, मेरठ, फिरोजाबाद समेत कई शहरों में लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. कहीं मीटर तोड़े जा रहे हैं, कहीं लोग बाइक और ट्रॉली में भरकर स्मार्ट मीटर बिजली दफ्तरों तक पहुंचा रहे हैं.
महिलाओं और ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से बिल अचानक बढ़ रहा है, रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जा रही है और बिना इस्तेमाल भी बैलेंस कम हो रहा है. सुरक्षा राशि और शिकायतों के समाधान न होने को लेकर भी गुस्सा है. हालात को देखते हुए सरकार ने फिलहाल नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई है और जांच के लिए कमिटी गठित की गई है. पुलिस कई जगह हालात संभालने में जुटी है, वहीं विपक्ष और किसान संगठन भी इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं.