दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का LG क्यों बनाया? BJP की बड़ी रणनीति क्या है?

  • 4:15
  • प्रकाशित: सितम्बर 06, 2026

उत्तर प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता और एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरे दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के ब्राह्मण समुदाय को यह एक बड़ा संदेश माना जा रहा है. व्यक्तिगत तौर पर दिनेश शर्मा के लिए यह सक्रिय राजनीति से सम्मानजनक विदाई है. पार्टी ने उनके योगदान को देखते हुए यह फैसला किया. दरअसल, उनका राज्यसभा का कार्यकाल इस साल नवंबर में समाप्त हो रहा है. इससे पहले ही उन्हें उपराज्यपाल बनाया गया. बीजेपी नेताओं के अनुसार अगर पार्टी उन्हें फिर से राज्य सभा भेजने का फैसला करती तो इसका मतलब यह होता कि वे केंद्र सरकार में मंत्री बनने के प्रबल दावेदार होते. अब उन्हें उपराज्यपाल बनाने से न केवल बीजेपी उत्तर प्रदेश से उनकी जगह किसी अन्य ब्राह्मण नेता को राज्य सभा भेज सकेगी बल्कि मंत्रिपरिषद में भी नया ब्राह्मण चेहरा आ सकता है.

संबंधित वीडियो