वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है, जिसे भविष्य का बजट कहा जा रहा है. इस बजट में लगभग हर राज्य के विकास को ध्यान में रखा गया है. उत्तर प्रदेश को भी इस बजट में कई तोहफे मिले हैं. प्रदेश में रेल नेटवर्क को लेकर दो बड़ी योजनाओं की घोषणा की गई है. वाराणसी से दिल्ली और वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच हाई स्पीड रेल नेटवर्क का निर्माण किये जाने का प्रस्ताव है.