दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

  • 1:00
  • प्रकाशित: जुलाई 08, 2026

दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रोहिणी सेक्टर-16 में एक बड़ा हादसा हो गया. इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना शाम करीब 4:20 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत चार दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं. राहत और बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है. अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.