Uganda Army Chief ने Turkey से मांगा 1 Billion Dollars और सबसे सुंदर लड़की! Diplomacy खतरे में?

  • 4:08
  • प्रकाशित: अप्रैल 14, 2026

युगांडा के सेना प्रमुख और राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे मुहूज़ी काइनेरुगाबा (Uganda Army Chief Muhoozi Kainerugaba) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने तुर्किये (Turkey) से 'सिक्योरिटी डिविडेंड' के रूप में 1 अरब डॉलर (1 Billion Dollars) और देश की सबसे खूबसूरत महिला (Most Beautiful Woman) की मांग की है. मुहूज़ी का कहना है कि युगांडा (Uganda) सोमालिया (Somalia) में अल शबाब (Al-Shabaab) के खिलाफ लड़कर शांति बनाए हुए है, जबकि तुर्किये वहां बिजनेस से भारी मुनाफा कमा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 30 दिन में कंपाला में तुर्किये का दूतावास (Turkish Embassy) बंद कर दिया जाएगा. इस वीडियो में जानिए इस पूरी कूटनीतिक खींचतान (International Diplomacy) की इनसाइड स्टोरी और साथ ही मुहूज़ी के इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) वाले पुराने विवाद के बारे में.

संबंधित वीडियो