अमेरिका और ईरान में फिर छिड़ी जंग, अपाचे क्रैश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

पश्चिमी एशिया (Middle East) के सबसे संवेदनशील और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्ग, 'स्ट्रेट ऑफ होरमुज़' में एक बार फिर बारूद की गंध फैल गई है. अमेरिकी सेना की ताकत का प्रतीक माने जाने वाला अपाचे हेलीकॉप्टर रहस्यमयी परिस्थितियों में क्रैश होकर समंदर के करीब गिर गया है. इस घटना के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस आक्रामकता का जवाब देना बेहद जरूरी है. वहीं दूसरी तरफ, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि ईरान पर अमेरिकी हमलों का दूसरा दौर शुरू हो चुका है. पहले चरण में अमेरिकी फाइटर जेट्स ने ईरान के हवाई सुरक्षा (Air Defense) और रडार सिस्टम को निशाना बनाया है.

इस बड़े हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिका को दो टूक चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिकी सेना सुरक्षित रहना चाहती है तो उसे तुरंत इस इलाके को खाली कर देना चाहिए, क्योंकि ईरान की शक्तिशाली सेनाएं किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

क्या बातचीत की टेबल पर खड़े ये दोनों देश अब सीधे युद्ध के मैदान में आमने-सामने होंगे. क्या स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ की ये जंग पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी आर्थिक और सैन्य मुसीबत बनने जा रही है. इस पूरे घटनाक्रम की बारीकियों को समझने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.
 

संबंधित वीडियो