अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को आजाद कराने का दावा अब एक भयानक त्रासदी में बदल गया है। जंग के 23 दिन बाद अमेरिकी मिसाइलें ईरान के स्कूलों और अस्पतालों पर गिर रही हैं, जिसमें सैकड़ों मासूम बच्चियों की जान जा चुकी है। ट्रंप की 48 घंटे में पावर प्लांट तबाह करने की धमकी के बाद, ईरान के क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने भी अमेरिका को चेतावनी दी है कि वे आम जनता के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद न करें। वहीं दूसरी तरफ, इस युद्ध के कारण अमेरिका में मंदी का खौफ छा गया है और ट्रंप की अपनी ही टीम के बड़े अधिकारी जो केंट ने इस्तीफा देकर बगावत कर दी है।