India US Trade Deal: भारत अमेरिका ट्रेड डील पर एनडीटीवी ने अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से खास बातचीत की है. विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच ये ट्रेड डील कैसे हुई. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील एक महत्वपूर्ण समझौता है जो दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने और टैरिफ को कम करने के लिए है. ये ट्रेड डील भारत और अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा. इस डील के तहत, अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जबकि भारत अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और कृषि उत्पादों पर टैरिफ को कम करेगा. राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि ये कैसे है भारत के लिए फायदे की डील?