Devbhumi में पर्यटकों का 'Consumer Syndrome'; चमोली में तलवारबाजी के बाद बद्रीनाथ हाईवे ठप

NDTV नेटवर्क के विशेष प्राइम-टाइम शो 'कचहरी' पर आज बाजारवाद से पैदा हुए एक बेहद खतरनाक 'कंज्यूमर सिंड्रोम' (Consumer Syndrome) का पूरा ट्रायल। आज का मुसाफिर, चाहे वो सैलानी हो या तीर्थयात्री, खुद को एक खरीदार समझने लगा है। उसे लगता है कि अगर उसने पेट्रोल का दाम दिया है, होटल का किराया चुकाया है या टोल टैक्स भरा है, तो उसने उस पूरे राज्य की मर्यादाओं और वहां के लोगों के स्वाभिमान को खरीद लिया है। यही 'अपुनीच भगवान है' वाला अहंकार जब हमारी सांस्कृतिक सीमाओं से टकराता है, तो सम्मान की जगह ऐसा खौफनाक मंजर पैदा होता है जैसा 16 जून को उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में देखने को मिला। 

संबंधित वीडियो