ईरान की 'डेथ वारंट' लिस्ट: ट्रंप से मेलोनी तक... 13 महाशक्तियों को खुला चैलेंज

  • 12:37
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

Syed Suhail | Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों की तरफ से लगातार सैन्य गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए, जिनमें मिसाइलों और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया. इसके जवाब में ईरान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और अमेरिकी हितों को निशाना बनाने की चेतावनी दी. इसी बीच एक ईरानी अखबार में प्रकाशित कथित "हिट लिस्ट" चर्चा का विषय बन गई है. रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में अमेरिका, इजराइल और यूरोप के कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जैसे नामों का उल्लेख किया गया है.

संबंधित वीडियो