2024 के आम चुनाव के लिए पक्ष और विपक्ष की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से जुडी पार्टियां सक्रिय हो गई है. बेंगलुरु में आज 26 विपक्षी दलों के बडे़ नेताओं की एक बैठक शुरू हुई है. इधर एनडीए की भी मंगलवार को बैठक होने वाली है. इधर अभी भी कुछ ऐसे दल हैं जो दोनों ही गुटों में नहीं है. ऐसे में सवाल यह है कि इनका क्या रुख होगा?