Saudi Iran..Qatar पर Islamic दुनिया को नहीं भरोसा | Netanyahu को कैसे हराएंगे?

  • 6:29
  • प्रकाशित: सितम्बर 18, 2025

 

Israel Attack On Qatar: कतर पर आरोप है कि वो शांति और मध्यस्थता की बात तो करता है, लेकिन चोरी-छिपे आतंकी समूहों को समर्थन भी देता है। हमास इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कतर कई दशकों से हमास को राजनीतिक, आर्थिक और राजनयिक मदद दे रहा है। दोहा में न केवल हमास के बड़े नेता रहते हैं, बल्कि उसने गाजा में हमास की सरकार को अरबों डॉलर की सहायता भी दी है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है, फिर भी कतर उसकी खुलेआम मदद करता है। हैरत की बात तो ये है कि हमास-इजरायल युद्ध में कतर ने खुद को एक महत्वपूर्ण वार्ताकार के रूप में भी स्थापित कर लिया। यह कतर की चतुराई और धोखे को दिखाता है। एक तरफ वो अमेरिका की सुरक्षा का फायदा उठाता है, दूसरी तरफ हमास जैसे संगठनों से नजदीकी रखकर खुद को क्षेत्रीय राजनीति में "ज़रूरी मध्यस्थ" साबित करता है। लेकिन इससे इस्लामी जगत में गहरा अविश्वास पैदा होता है, और अमेरिका के सामने यह सवाल खड़ा होता है कि क्या उसे कतर पर हमास के दफ्तर बंद करने का दबाव डालना चाहिए।

संबंधित वीडियो