NDTV Khabar

पाकिस्तान सीमा पर भारत और फ्रांस के युद्धाभ्यास ने दुश्मनों को दिया संदेश

 Share

राजस्थान के जोधपुर जिले में भारत और फ्रांस की वायुसेना के बीच युद्धाभ्यास (Indo France Air Exercise) चल रहा है. इसे डेजर्ट नाइट 21 (नाम दिया गया है. भारत को फ्रांस से मिले राफेल लड़ाकू विमान के साथ सुखोई और मिराज भी इस युद्धाभ्यास में शामिल हुए हैं. मिस्र, लीबिया समेत कई देशों में राफेल का इस्तेमाल हुआ है. भारतीय वायुसेना हवा में ईंधन भरने वाले जहाज भी खरीद सकता है. पाकिस्तान और चीन से दोहरे मोर्चे पर चुनौतियों को देखते हुए यह अभ्यास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com