मंदिर दर्शन को निकले श्रद्धालुओं पर टूटा कहर! 2 हादसों में 13 की मौत

  • 9:05
  • प्रकाशित: अगस्त 17, 2026

दो राज्यों से सोमवार सुबह दर्दनाक हादसों की खबर सामने आई है. बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर के पास एक बिजली का खंभा गिर गया, जिसके बाद करंट फैलने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ में लोगों की जान चली गई. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं. वहीं, दूसरी घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ से सामने आई है. यहां एक होटल में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तारापीठ मंदिर में भारी भीड़ होने के कारण कई श्रद्धालु होटल में ठहरे हुए थे. आग लगने के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

संबंधित वीडियो