Vijay Tamil Nadu CM: राजनीति और ज्योतिष का रिश्ता भारत में हमेशा से गहरा रहा है. नेता चुनाव से पहले अपनी कुंडली और ग्रहों की चाल जानने के लिए अक्सर ज्योतिषियों के दरवाजे खटखटाते हैं. लेकिन जब कोई नेता उसकी जीत की सटीक भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी को सीधे सत्ता में अहम पद दे दे, तो यह एक ऐतिहासिक खबर बन जाती है. तमिलनाडु की राजनीति में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने ज्योतिषी रिकी राधन पंडित को मुख्यमंत्री का ‘ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी’ (OSD) नियुक्त किया है. यह वही ज्योतिषी हैं, जिन्होंने करीब एक साल पहले ही यह अचूक दावा किया था. उनका दावा था कि विजय तमिलनाडु के चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करेंगे.