18 दिन से अनशन पर सोनम वांगचुक! भूख हड़ताल पर हाई कोर्ट का नोटिस

  • 9:54
  • प्रकाशित: जुलाई 15, 2026

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर 18वें दिन से आमरण अनशन पर हैं. उन्होंने अन्न त्याग दिया है जिससे उनका वजन 8 किलोग्राम से ज्यादा गिर चुका है और तबीयत बिगड़ गई है. इस मुद्दे पर सियासी दलों का समर्थन बढ़ गया है. टीएमसी नेता डोला सेन, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल 16 जुलाई को समर्थन में पहुंचेंगे, अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर अनशन तोड़ने की अपील की, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने भी समर्थन दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने जनहित याचिका पर केंद्र-राज्य सरकार को नोटिस देकर 16 जुलाई तक जवाब मांगा है.समर्थक इसे छात्र हित का आंदोलन बता रहे हैं तो विरोधी इसे 'एक्सटेंशन' और 'देश की गति रोकने की साजिश' कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी दो धड़े बन गए हैं. डॉक्टरों और नेताओं ने सरकार से तुरंत बात कर समाधान निकालने की मांग की है.