बंगाल का 'भगवाकरण', पहले वंदे मातरम्, अब गेरुआ सम्‍मान!

  • 11:37
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

बागेश्वर बाबा बंगाल दौरे पर पहुंचे, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात और साथ भोजन किया. बुधवार को कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी ने गेरुआ सम्मान यात्रा निकाली. गोल पार्क से जादवपुर यूनिवर्सिटी तक 3 KM लंबी यात्रा में हजारों लोग, साधु-संत शामिल हुए, जय श्री राम के नारे लगे. शुभेंदु ने कहा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रवादी विचारों को बढ़ावा देना, भगवा भारतीय परंपरा और समर्पण का प्रतीक. जादवपुर यूनिवर्सिटी लेफ्ट का गढ़ माना जाता है, यहां राष्ट्र विरोधी सोच, वंदे मातरम के खिलाफ मुहिम चलती है. यहां रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र की जगह माओ-तुंग जैसे कम्युनिस्ट नेताओं को प्रमुखता मिलती है, सांस्कृतिक नैरेटिव बदलने की जरूरत है. पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए.