आगरा में शर्मनाक वारदात! सास के कहने पर बेटे ने अपनी ही मां को दिया जहर!

  • 1:20
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो न केवल हैरान करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि खून के रिश्तों की अहमियत किस तरह कम होती जा रही है. आगरा में एक बेटे पर अपनी ही मां को जहर देने का आरोप लगा है. पीड़ित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान आरोपी रविंद्र की पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी. जब रविंद्र अपनी पत्नी को वापस लाने पहुंचा, तो उसकी सास ने कथित तौर पर शर्त रखी कि पहले वह अपनी मां को रास्ते से हटाए, तभी बेटी को विदा किया जाएगा. आरोप है कि रविंद्र ने सास की बात मानते हुए अपनी मां को जहर दे दिया.

संबंधित वीडियो