Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध की खबरों ने भारतीय शेयर बाजार को जोरदार झटका दिया है. सोमवार, 2 मार्च को निवेशकों में भारी अफरा-तफरी मच गई और सेंसेक्स-निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए. प्री-ओपन में ही BSE सेंसेक्स 2,743 अंक (3.38%) की भारी गिरावट के साथ 78,543 के स्तर पर आ गिरा. वहीं निफ्टी 50 भी 500 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 24,659 के नीचे पहुंच गया है.