Kasganj Family Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार की सुबह एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अमांपुर कस्बे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सत्यवीर के घर से जब सुबह कोई आहट नहीं मिली, तो पड़ोसियों को शक हुआ। मकान पूरी तरह से अंदर से बंद था। जब जंगले (खिड़की) से झांक कर देखा गया, तो सत्यवीर का शव फंदे से लटका हुआ था। इस भयावह दृश्य को देखते ही चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।