Schools In India: देशभर के School Admission में गिरावट, दाखिलों में 37 लाख की आई कमी, Report

  • 6:26
  • प्रकाशित: जनवरी 03, 2025

देशभर में स्कूली शिक्षा के नामांकन में 37 लाख से अधिक की गिरावट आई है। यह गिरावट एससी, एसटी, ओबीसी और लड़कियों के वर्ग में सबसे अधिक है। वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में स्कूली शिक्षा की विभिन्न श्रेणियों में यह गिरावट दर्ज की गई है। माध्यमिक के तहत कक्षा नौंवी से 12वीं में यह गिरावट 17 लाख से अधिक है। हालांकि, प्री-प्राइमरी के नामांकन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है